फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Babu of Kabirdham District Court turned out to be a thug

Kawardha: कबीरधाम जिला कोर्ट का बाबू निकला ठग, दुष्कर्म पीड़िता के पति से ली रिश्वत, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 27 Apr 2023 08:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 08:58 PM IST
सार

कबीरधाम जिला कोर्ट में पदस्थ एक बाबू को ठगी के मामले में गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस बाबू का नाम राजू माथुर है, जो कि कवर्धा जिला कोर्ट के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ था।

विज्ञापन
Babu of Kabirdham District Court turned out to be a thug
कबीरधाम जिला कोर्ट का बाबू निकला ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला कोर्ट में पदस्थ एक बाबू को ठगी के मामले में गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस बाबू का नाम राजू माथुर है, जो कि कवर्धा जिला कोर्ट के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ था। कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार आरोपी राजू माथुर द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पति से 2 लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि देने के नाम पर 3300 रुपये लिया गया है। कुछ साल पहले जिला कोर्ट ने एक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को क्षतिपूर्ति सहायता योजना के तहत 2 लाख रुपये दिए जाने के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया था। इसके बाद यह फाइल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंची है।

विज्ञापन

 

इसी दो लाख रुपए के चेक को देने आरोपी राजू माथूर द्वारा पीड़िता के पति से 3300 रुपये लिए। लेकिन, रुपये लेने के बाद भी चेक को नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद कोतवाली थाना कवर्धा में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजू माथूर के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपी राजू माथुर वर्तमान में बिलासपुर में पदस्थ है।

विज्ञापन

 
कोर्ट में चल रहा था मामला 

दुष्कर्म का यह मामला कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के दशरंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव का है। पीड़िता के साथ 14 अक्टूबर 2020 को दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं जिला कोर्ट के अपर सत्र न्यायालय (एफटीसी) ने पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि 2 लाख रुपये जारी करने के निर्देश दिए थे। दिसंबर 2022 में विधिक सेवा प्राधिकरण के बाबू राजू माथूर ने पीड़िता के पति से रुपये लिए थे। वर्तमान में उसकी पत्नी को यह राशि नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed