फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assistant Grade 2 who took bribe in record room suspended

CG: राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर तहसील के बाबू ने ली रिश्वत, कलेक्टर ने किया निलंबित

Thu, 18 Jul 2024 05:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

कोंडागांव में रिकॉर्ड रूम में रिश्वत लेने वाले सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया गया है। वे रिकॉर्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नकद राशि लेते पाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Assistant Grade 2 who took bribe in record room suspended
बाबू निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा फरसगांव तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड-02 अर्जुन सिंह नेताम के खिलाफ यह कार्रवाई रिश्वत लेने के कारण की गई। उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय फरसगांव का एक वीडियो आया है, जिसमें वे रिकॉर्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नकद राशि लेते पाए गए हैं। 

विज्ञापन


वीडियो के संबंध में तहसीलदार फरसगांव के प्रतिवेदन अनुसार उक्त वीडियो की पुष्टि की गई। कर्मचारी द्वारा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 03 (1) (एक) (दो) (तीन) का स्पष्ट रूष से उल्लघंन किए जाने के फलस्वरूप, उन्हें छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर दुदावत द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय माकड़ी जिला कोंडागांव निर्धारित किया गया है।सहायक ग्रेड-02 अर्जुन सिंह नेताम निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह-भत्ते की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed