फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ASI Phooleshwar Singh Sidar has been suspended in Janjgir Champa

वर्दी को किया शर्मशार: आर्केस्ट्रा में डांसरों को थिरकता देख खुद को काबू न कर सके ASI, लगाए ठुमके; देखें Video

Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबति कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह वर्दी पहनकर आर्केस्ट्रा बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
ASI Phooleshwar Singh Sidar has been suspended in Janjgir Champa
बार-बालाओं के साथ एएसआई ने लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का आर्केस्ट्रा में वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबन किया है।

विज्ञापन




जानकारी अनुसार, 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में ग्रामीणों के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।  पुलिस वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचा हुआ था। इस दौरान डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। इसके बाद एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटना ने एक बार फिर से खाकी वर्दी को शर्मसार किया है, जहां कानून के रखवाले खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed