फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arnab Cyclone Impact in Raipur cg , dark clouds cover the sky

रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल, सुबह से हो रही हल्की-मध्यम बारिश, जानें अपडेट्स

Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जो सावन की झड़ी की तरह दिख रही है। वहीं 20 के स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडी बढ़ाने के आसार दिख रहे हैं। इस चक्रवात की वजह से राजधानीवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Arnab Cyclone Impact  in Raipur cg , dark clouds cover the sky
रायपुर में आसमान में छाए काले बादल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जो सावन की झड़ी की तरह दिख रही है। वहीं 20 के स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडी बढ़ाने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन



 

इस चक्रवात की वजह से राजधानीवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोग बारिश की वजह से घर से नहीं निकल पा रहे हैं। उनके दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। चक्रवात के डर से कई लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दिया गया है। जबकि रायपुर के सभी सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल खुले हुए हैं। चक्रवात को लेकर मौसम में आए बदलाव की वजह से पालक स्कूलों में बच्चों के जाने से काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन


 

कलेक्टर्स को मिले ये फरमान 

दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को यह निर्देश दिए हैं कि वह मौसम और परिस्थितियों के अनुकूल अपने जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस क्रम में बालोद, धमतरी और राजनांदगांव जिले के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 बार-बार गुल हो रही बिजली, लोग परेशान 

अर्नब चक्रवात की वजह से राजधानी रायपुर के महादेव घाट, रायपुरा, सुंदर नगर, पुरानी बस्ती, भाटा गांव, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा स्वामी नगर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल हो जा रही है। बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली जारी है। इस वजह से ऑफिस, व्यवसाय, स्कूल कॉलेज के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed