फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Argument between state in-charge and former mayor during the meeting in Bilaspur Congress Party office

CG: कांग्रेस पार्टी ऑफिस में बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी और पूर्व महापौर में बहस, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

बिलासपुर कांग्रेस पार्टी ऑफिस में आगामी निकाय चुनाव तैयारी के मद्देनजर आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच तू-तू, मैं-मैं जैसी स्थिति हो गई। प्रदेश प्रभारी सुबोध हरितवाल से विवाद मामले में नोटिस मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Argument between state in-charge and former mayor during the meeting in Bilaspur Congress Party office
बिलासपुर कांग्रेस पार्टी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश प्रभारी सुबोध हरितवाल से विवाद मामले में नोटिस मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश पांडेय ने सफगोई से अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अगर कांग्रेस पार्टी के फोरम में अपनी बात नहीं रखेगा तो और कहां रखेगा। पांडेय ने अभद्र शब्दों के प्रयोग की बात करते हुए कहा कि इन्हीं कारणों से वो भी कुछ बिफर गए और क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन


राजेश पांडेय ने कहा कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेके आए व्यक्ति को कार्यकर्ताओं की बात सुनना उनका कर्तव्य है। एकतरफा नोटिस के सवाल पर जवाब देते हुए राजेश पांडेय ने कटाक्ष भरे लहजे में कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी में पूंजीवादी सोच का प्रभाव बढ़ गया है। हालांकि मीडिया से चर्चा के दौरान राजेश पांडेय ने यह भी कहा कि बच्चों से गलती होती है और हमने उन्हें माफ कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कल बुधवार को बिलासपुर कांग्रेस पार्टी ऑफिस में आगामी निकाय चुनाव तैयारी के मद्देनजर आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच तू-तू, मैं-मैं जैसी स्थिति हो गई। फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मीडिया में यह खबर सुर्ख़ियों में आने के बाद राजेश पांडेय के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी हुई है। इस स्थिति के बाद एक बार फिर कांग्रेस का भीतरी कलह सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed