फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Area manager and his associate arrested for misappropriating company goods in Bastar

CG: कंपनी के सामानों की हेराफेरी करने वाला एरिया मैनेजर व उसका साथी गिरफ्तार, 20 लाख 37 हजार का लगाया चूना

Sun, 01 Sep 2024 10:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Sep 2024 10:23 PM IST
सार


बस्तर में काम करने वाले कंपनी के एरिया मैनेजर से लेकर एक अन्य कर्मचारी ने 20 लाख 37 हजार का चूना लगा दिया। इस मामले की जानकारी जब कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड मैनेजर को लगी तो उसने इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Area manager and his associate arrested for misappropriating company goods in Bastar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर में लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले डिलवरी बॉय से लेकर बड़े पद तक के युवाओं के द्वारा सामानों के हेराफेरी करने में संलिप्त पाए जा रहे हैं। इसके चलते कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर क्षेत्र में काम करने वाले कंपनी के एरिया मैनेजर से लेकर एक अन्य कर्मचारी ने 20 लाख 37 हजार का चूना लगा दिया। इस मामले की जानकारी जब कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड मैनेजर को लगी तो उसने इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी किशन तिवारी (30) ने बताया कि जगदलपुर सुरा रिटेल के एरिया मैनेजर राहुल बघेल (24) निवासी नगरनार व नावेद ठाकुर (24) निवासी जगदलपुर द्वारा विगत आठ माह में अमेजन कंपनी से आने वाले सामानों को डिलवरी करने के बाद जो पेमेंट आता था उसे पूरा जमा ना करके थोड़ा-थोड़ा बचा लेते थे, इस तरह से कंपनी को पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद इन 8 माह में 20 लाख 37 हजार का कंपनी को नुकसान हो चुका था। 
विज्ञापन


कैसे हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ हेड मैनेजर किशन तिवारी ने पैसों की कमी को देखते हुए जनवरी से लेकर अगस्त तक के पूरे सामानों की जानकारी मंगवाने के बाद जब ऑडिट किया गया तो इन लाखों रुपये के हेराफेरी का खुलासा हुआ। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुराना कर्मी तो दूसरा था नया
इस कंपनी में काम करने वाला राहुल बघेल इस कंपनी में 2017 से काम कर रहा था। एक डिलवरी बॉय से उसका प्रमोशन होते हुए एरिया मैनेजर तक पहुंचा था, लेकिन दूसरा आरोपी नावेद ठाकुर को काम करते हुए केवल तीन माह ही हुआ था, लेकिन लालच ने कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया।


ये लगी धाराएं
पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी राहुल व नावेद के खिलाफ 316 (4), 238, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed