फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   antagarh tapecase chhattisgarh fir registered against ajit jogi

पूर्व मुख्यमंत्री जोगी समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 05 Feb 2019 09:02 AM IST
अजय सिंह भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Tue, 05 Feb 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
antagarh tapecase chhattisgarh fir registered against ajit jogi
Ajit Jogi - फोटो : File Photo

छत्तीसगढ़ में चर्चित अंतागढ़ उप चुनाव मामले में कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के पंडरी थाना क्षेत्र में सत्ताधारी दल कांग्रेस की प्रवक्ता किरणमयी नायक ने अंतागढ़ उप चुनाव मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अजीत जोगी, उनके पुत्र अमित जोगी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजेश मूणत, अंतागढ़ उप चुनाव के प्रत्याशी रहे मंतु राम पवार और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती देर रात नायक पंडरी थाना पहुंचीं और उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

नायक ने कहा है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने मंतु राम पवार को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले पार्टी पदाधिकारियों को बगैर जानकारी दिए पवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। नायक ने आरोप लगाया है कि पवार ने षड़यंत्र के तहत आर्थिक प्रलोभन और आर्थिक लाभ लेकर नाम वापस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मंतु राम पवार को यह प्रलोभन अजीत जोगी, अमित जोगी, राजेश मूणत और गुप्ता ने दिया था। पवार को रिश्वत देकर निर्वाचन में असर डाला गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नायक की शिकायत के बाद पुलिस ने जोगी पिता पुत्र, पवार, मूणत और गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और षड़यंत समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इन आरोपों को निराधार और असत्य बताया है।

जोगी ने कहा है कि आरोप निराधार, मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। पवार को अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने टिकट दिया था। मंतु राम ने नाम वापस क्यों लिया है वह नहीं जानते हैं और लंबे समय से मंतु राम पवार से उनका कोई संपर्क नहीं है।

भाजपा नेता मंतु राम पवार ने कहा है कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। पहले इस मामले में एसआईटी जांच की घोषणा की गई तथा बाद में फिर एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।

पवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और सरकार एक आदिवासी को मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अंतागढ़ विधानसभा सीट में भाजपा के विक्रम उसेंडी विजयी हुए थे। बाद में वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह कांकेर लोकसभा सीट के लिए चुन लिए गए थे। जब अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव हुआ तब मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मंतुराम पवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत हुई थी।

वर्ष 2015—16 में अंतागढ़ उप चुनाव को लेकर एक ऑडियो टेप जारी हुआ था। जिसमें इस चुनाव के दौरान कथित रूप से पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया था।

टेप में कथित रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के मध्य हुई बातचीत को लेकर था। इस टेप के सामने आने के बाद उस समय के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अंतागढ़ उप चुनाव के दौरान पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया था। हालंकि पूर्व मुख्यमंत्री जोगी और रमन सिंह ने इस मामले में शामिल होने से इंकार किया था।


बाद में कांग्रेस ने अमित जोगी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद अजीत जोगी ने राज्य में नई राजनीति पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था। इधर वर्ष 2015 में मंतूराम पवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

राज्य में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed