फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   angry elephants crushed villager after killing child in chhattisgarh

Chhattisgarh : कोरबा में हाथी के बच्चे को मारकर दफनाया, गुस्साए हाथियों ने घेरा गांव, एक ग्रामीण को कुचला

Fri, 21 Oct 2022 02:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Oct 2022 02:45 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि फसलों को बर्बाद करने से भड़के किसानों ने ही हाथी के बच्चे की जान ली होगी। बच्चे को करंट लगाकर मारे जाने का अंदेशा है। फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
angry elephants crushed villager after killing child in chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुछ लोगों ने हाथी के एक बच्चे को मारकर दफना दिया। इसके बाद गुस्साए हाथियों के दल ने गांव को घेर रखा है और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने एक ग्रामीण और मवेशी को कुचलकर मार दिया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है और हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर पशु चिकित्सकों के साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। मामला पसान वन क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


शव दफना कर लगा दिया धान
जानकारी के मुताबिक, पसान वन क्षेत्र के ग्राम बनिया में डेढ़ साल के हाथी को कुछ लोगों ने मार दिया। इसके बाद उसके शव को बंजर पड़ी जमीन में दफना दिया। कुछ दिन बाद ग्रामीणों ने वहां धान की फसल देखी तो उन्हें संदेह हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची और फसल हटाकर खुदवाया तो उसमें से हाथी के बच्चे का शव निकला। इस पर टीम को संदेह हुआ कि गांव के पास जंगल में घूम रहे हाथियों के दल से बच्चा गायब है। 
विज्ञापन




मवेशी और ग्रामीण को हाथी ने मारा
वहीं दूसरी ओर बच्चा गायब होने के बाद से हाथी भड़क गए हैं। बच्चे की तलाश में नाकाम हाथियों के दल ने गांव को घेर रखा है। सरहदी इलाके में हाथियों का उत्पात जारी है। उन्होंने जटगा वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण और मवेशी को मार दिया है। मारा गए ग्रामीण की पहचान देवमिट्टी गांव निवासी पीतांबर सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगाकर मारने की आशंका
वन विभाग की टीम को आशंका है कि हाथी के बच्चे को करंट लगाकर मारा गया है। इसके बाद उसे दफना दिया गया। शव करीब दो दिन पुराना होने का अनुमान है। फिलहाल अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट  हो सकेगा। यह भी आशंका जताई जा रही है कि फसलों को बर्बाद करने से भड़के किसानों ने ही उसकी जान ली होगी। हालांकि डॉग स्क्वाड को इसीलिए बुलाया गया है कि मारने वाले या संदेही को लेकर जानकारी मिल सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed