{"_id":"5f54e0b85abce22e2d636789","slug":"anganwadi-centers-will-reopen-in-chhattisgarh-from-september-7-locked-due-to-covid-19-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सात सितंबर से दोबारा खुलेंगे आंगनवाड़ी केंद्र, मार्च से लगा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सात सितंबर से दोबारा खुलेंगे आंगनवाड़ी केंद्र, मार्च से लगा था ताला
Sun, 06 Sep 2020 06:52 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की वजह से महीनों से बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्र फिर से खुलेंगे। इन्हें मार्च में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से ही बंद किया गया था, लेकिन अब सोमवार से एक बार फिर इन्हें शुरू किया जाएगा। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं प्रदान करने वाले ये केंद्र फिलहाल कंटेनमेंट जोन में बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
उधर राज्य महिला और बाल विकास विभाग ने जिला कलेक्टरों समेत संबंधित अधिकारियों से कहा है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को खोलने के साथ ही संक्रमण के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से इन केंद्रों को 14 मार्च से ही बंद किया गया था। लेकिन डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा इस बात की आशंका जताए जाने के बाद कि कोविड-19 की वजह से कुपोषण बढ़ सकता है, हमने इन्हें फिर से खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केंद्रों को खोलने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें 3-6 वर्ष की आयु और गर्भवती महिलाओं के बीच बच्चों को ताजा पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन सीमित अवधि के लिए आंगनवाड़ियों को खोला जाएगा। इसके अलावा, बच्चों का टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा सकेगा।