फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   woman committed suicide by stabbing her 8 month old son to death

मां की काली करतूत: अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतारा, फिर कर ली आत्महत्या; पांच दिन बाद मिला शव

Thu, 01 Feb 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 11:02 PM IST
सार

अंबिकापुर में पति से परेशान महिला ने आठ माह के दुधमुंहे को मार खुद की आत्महत्या कर ली। घटना के पांच दिन बाद तालाब में शव मिला। महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन
woman committed suicide by stabbing her 8 month old son to death
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

विज्ञापन

 
 विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन


विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया था कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह गुड़ाखू लाने के नाम पर घर से निकली और फिर नहीं लौटी थी। इसी बीच जब पवन ने बेड पर आकर देखा तो दुधमुंहे बेटे का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।

घटना के पांच दिन बाद गांव के ही तालाब में मिली लाश
घटना के बाद काफी खोजबीन करने पर भी महिला का कोई सुराग नही लग रहा था। जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि महिला ने कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली है। वही घटना के 5 दिन बाद 31 जनवरी की शाम ग्राम कुन्नी के ही बडक़ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव ऊपर में उफनता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी।


जानकारी पश्चात कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी को ही महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed