{"_id":"674b1b29b8143e02490372c6","slug":"tusker-elephant-wreaked-havoc-killed-three-cattle-villagers-in-panic-in-ambikapur-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: दंतैल हाथी ने बरपाया कहर, तीन मवेशियों को उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: दंतैल हाथी ने बरपाया कहर, तीन मवेशियों को उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण
Sun, 01 Dec 2024 01:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:19 PM IST
सार
सरगुजा जिले के लखनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पटकुरा घटोन में 29-30 नवंबर की रात एक दंतैल हाथी ने रात को तीन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
दंतैल हाथी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरगुजा जिले के लखनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पटकुरा घटोन में 29-30 नवंबर की रात एक दंतैल हाथी ने रात को तीन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने दो भैंस और एक गाय की जान ले ली। हाथी के पहुंचने से गांव में अफरा-तफरी की माहौल निर्मित हो गया। ग्रामीण रात में जागने को लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
हाथी ने ग्राम पटकुरा घटोन निवासी सुरेश यादव के खेत में बंधे मवेशियों को मार डाला। घटना की सूचना ग्रामीण सुरेश यादव ने शनिवार की सुबह लखनपुर वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचकर मुआवजा प्रक्रिया में लगी हुई थी। लगातार दूसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन