फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   three arrested with 50 kg ganja from bus stand in ambikapur

Ambikapur: बस स्टैंड से 50 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, शिवरात्रि पर बेचने के लिए ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश

Wed, 15 Feb 2023 07:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

जब्त गांजे की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उत्तरप्रदेश में शिवरात्री पर गांजे की खासी मांग रहती है। अच्छी कीमत मिलती है। इस मांग को देखते हुए बबलू पटेल एवं कलेक्टर विंद ने प्रमोद से संपर्क किया। प्रमोद ओडिशा से गांजा पहुंचा था।

विज्ञापन
three arrested with 50 kg ganja from bus stand in ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पास तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से लेकर आए थे। शिवरात्रि पर ज्यादा मांग होने के कारण यूपी बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एसपी भावना गुप्ता ने बातया कि, सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पीछे कबीर आश्रम के पास तीन युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर पहुंचे हें। इस पर सीएसपी स्मृतिक राजनाला व एसडीओपी ग्रामीण अभिषेक पांडेय और बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद प्रभारी अभिषेक पांडेय की टीम ने कबीर आश्रम के पास पहुंचकर तीनों युवकों को धर दबोचा। युवकों के बैगों की तलाशी लेने पर उसमें 50 किलो गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में लैलूंगा रायगढ़ निवासी प्रमोद प्रधान और भदोही, यूपी निवासी बबलू पटेल व क्लेक्टर विंद शामिल है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उत्तरप्रदेश में शिवरात्री पर गांजे की खासी मांग रहती है। अच्छी कीमत मिलती है। इस मांग को देखते हुए बबलू पटेल एवं कलेक्टर विंद ने प्रमोद से संपर्क किया। प्रमोद ओडिशा से गांजा पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed