फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Sensation after dead body of young man and a woman was found in river

Surajpur: नदी में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 01 Jul 2023 10:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

महान नदी में शनिवार को एक युवक एवं एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों का शव ग्राम सौहार के पास महान नदी में उतराता हुआ देखा।

विज्ञापन
Sensation after dead body of young man and a woman was found in river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक में महान नदी में शनिवार को एक युवक एवं एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों का शव ग्राम सौहार के पास महान नदी में उतराता हुआ देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। सौहार सहित आसपास के गांव वाले दोनों की शिनाख्त नहीं कर सके। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ओड़गी ब्लॉक के सौहार गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार को गांव के पास से होकर बहने वाली महान नदी की ओर गए थे। नदी के किनारे एक युवक एवं एक युवती का शव पानी में उतराता देख वे सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ओड़गी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन गांव वाले उनकी पहचान नहीं कर सके। आसपास के गांव वालों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे भी शव की शिनाख्त नहीं कर सके। 

विज्ञापन


दो दिन पुराने हो सकते हैं शव- 
दोनों शवों को देखकर आंशका व्यक्त की जा रही है कि शव दो दिन या उससे अधिक पुराने हो सकते हैं। पानी में पड़े रहने के कारण शव फूल चुके थे। मृत युवती ने जींस एवं टी शर्ट पहनी हुई थी। वहीं युवक चड्डा एवं गंजी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से शव आने की आशंका-
भैयाथान एसडीओपी राजेश जोशी ने बताया कि युवक एवं युवती के शवों की पहचान मौके के आसपास के गांव वाले नहीं कर पाए हैं। इससे आशंका है कि दोनों के शव बाहर से बहकर आए हैं। दोनों की मौत कैसे हुई, यह रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। सूरजपुर पुलिस द्वारा जिले के थानों सहित बलरामपुर जिले के थानों को दो शव नदी में मिलने की सूचना भेज दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed