{"_id":"644e7fc0a5eb2560fe0dbf98","slug":"fir-in-scam-of-rs-1-40-crore-from-four-chhattisgarh-govt-ration-shops-of-ambikapur-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में PDS राशन घोटाला: अंबिकापुर में चार दुकानों से 1.40 करोड़ का चावल, गेहूं, चीनी गायब; 11 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में PDS राशन घोटाला: अंबिकापुर में चार दुकानों से 1.40 करोड़ का चावल, गेहूं, चीनी गायब; 11 पर एफआईआर
Sun, 30 Apr 2023 08:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:18 PM IST
सार
शहर के राशन दुकानों से बड़ी मात्रा में राशन चोरी किए जाने की शिकायत अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद आलोक दुबे ने मार्च महीने में सरगुजा कलेक्टर व राज्य शासन से की थी। उक्त शिकायत के आधार पर की गई जांच में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जांच के उपरांत खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अंबिकापुर में राशन घोटाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पीडीएस घोटाला सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र की चार सरकारी दुकानों की जांच में करीब 1.40 करोड़ रुपये का राशन कम मिला है। इसके बाद खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इनमें चारों राशन दुकानों का संचालन करने वाली समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सेल्समैन शामिल हैं। राशन दुकानों की जांच में शहर के बरेजपारा, गोधनपुर, नमनाकला एवं सतीपारा सोसाइटी में लाखों रुपये के चावल, शक्कर, गेंहू और अन्य खाद्यान गायब मिले थे।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक श्वेता रानी कुजूर ने संचनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के पत्र क्रमांक 5805 के आदेशानुसार इन चारों राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें जाकिर हुसैन वार्ड बरेज पारा सोसाइटी से 60.40 लाख, जवाहर लाल नेहरु वार्ड सत्तीपारा में 24.74 लाख, गोधनपुर सहकारी समिति में 24.74 लाख एवं नमनाकला सोसाइटी में 26.52 लाख रुपये का राशन गायब मिला। जांच में संचालन समिति के पदाधिकारियों व सेल्समैनों की मिलीभगत से घोटाले का पता चला।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में जाकिर हुसैन वार्ड बरेज पारा सोसाइटी में अध्यक्ष अनवारूल खान,उपाध्यक्ष नाजिया बानो, सेल्समैन मुस्तेबाज खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। जांच में दुकान से 1551.02 क्विंटल चावल, शक्कर 13.45 क्विंटल, चना 47.87 क्विंटल व नमक 14.73 क्विंटल गबन किया जाना पाया गया है। जवाहर लाल नेहरु वार्ड सत्तीपारा में अध्यक्ष श्रीमती रणजीत कौर,उपाध्यक्ष श्रीमती रूपिंदर कौर,सेल्समैन खुशदील अहमद के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। यहां चावल 638.35 क्विंटल, शक्कर 8.52 क्विंटल, चना 16.66 क्विंटल गायब मिला है।
विज्ञापन
इसी प्रकार गोधनपुर सहकारी समिति में अध्यक्ष दशरथ सोनी,उपाध्यक्ष अभय राज सिंह व सेल्समैन के खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। नमनाकला सोसाइटी में अध्यक्ष बृजेश सोनी,उपाध्यक्ष एवं सेल्समैन रुपेश सोनी के खिलाफ भी गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। उक्त 11 लोगों के खिलाफ धारा 409, 34 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज कराया है।