फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   ED raids houses of IAS Ranu Sahu and many businessmen

Ambikapur: आईएएस रानू साहू और कई व्यवसायियों के घर ईडी की छापेमारी, प्रदेश में कई जगहों पर मारा छापा

Fri, 21 Jul 2023 12:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

ईडी की टीम ने आज आईएएस दंपती रानू साहू, जेपी मौर्य के साथ ही व्यवसायियों के दर्जनभर ठिकानों पर आज सुबह जांच शुरू की है। उधर, कोरबा के नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की है।

विज्ञापन
ED raids houses of IAS Ranu Sahu and many businessmen
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रवर्तन निदेशालय की जांच संभाग मुख्यालय अंबिकापुर तक पहुंच गई है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को ब्रम्हरोड के सेठ बसंतलाल गली स्थित व्यवसायी अशोक कुमार अग्रवाल के निवास पर दबिश दी। दो वाहनों में पहुंचे ईडी की टीम ने व्यवसायी के घर से पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यवसायी बड़े सप्लायर हैं और पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई का काम करते हैं। ईडी की टीम ने आज आईएएस दंपती रानू साहू, जेपी मौर्य के साथ ही व्यवसायियों के दर्जनभर ठिकानों पर आज सुबह जांच शुरू की है। उधर, कोरबा के नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रवर्तन निदेशायल की टीम शुक्रवार सुबह अंबिकापुर पहुंची और सेठ बसंतलाल मार्ग में स्थित व्यवसायी अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। इस टीम में महिलाएं भी हैं। ईडी की टीम ने अशोक अग्रवाल के घर पहुंचकर जांच शुरू की। वहां से टीम उनके सत्तीपारा कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची व दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अशोक अग्रवाल प्रदेश में बड़े पैमाने पर सप्लाई का काम करते हैं। मुख्य रूप से इनके सप्लाई का काम शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई का काम करने वाले अशोक अग्रवाल के घर छापे का कनेक्शन एकीकृत आदिवासी परियोजना व डीएमएफ मद से सप्लाई से जुड़ा बताया गया है।  आशंका है कि यहां ईडी की टीम ने उनके निवास से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी की टीम अशोक अग्रवाल के ठिकानों में छापेमारी के बाद अन्य व्यवसायियों के घर भी छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed