{"_id":"6ae089b141b96b4f3509793a","slug":"cm-vishnu-deo-sai-to-visit-balrampur-will-gift-2009-development-projects-worth-rs202-crore-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4877414-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: बलरामपुर को 202 करोड़ की सौगात देंगे सीएम विष्णुदेव साय, काका लरंग साय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: बलरामपुर को 202 करोड़ की सौगात देंगे सीएम विष्णुदेव साय, काका लरंग साय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Tue, 27 Oct 2026 06:11 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम चिरई-जशवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में 202 करोड़ 65 लाख रुपये के 2,009 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम चिरई, जशवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर वे जिलेवासियों को 202 करोड़ 65 लाख रुपये के कुल 2,009 विकास कार्यों की सौगात देंगे।
156 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 156 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाले 1,863 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, 45 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से पूरे किए गए 146 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़े निर्माण शामिल हैं।
सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 71 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच पुल भी प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन की सुविधा भी प्रमुख कार्यों में शामिल है। इसके साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत 1,854 कार्यों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
नल-जल योजना, चेकडैम और महतारी सदन का होगा लोकार्पण
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में 15 एकल ग्राम नल-जल योजनाएं, मनरेगा के तहत निर्मित 97 चेकडैम तथा छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन जैसे निर्माण कार्य प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।