{"_id":"648c6c32136c66a3c307bc28","slug":"chhattisgarh-police-sealed-spa-center-operating-without-license-in-ambikapur-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचुलर स्पा सेंटर में छापा: पुलिस पहुंची तो इस हाल में मिले युवक-युवतियां, लाइसेंस नहीं होने पर सेंटर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचुलर स्पा सेंटर में छापा: पुलिस पहुंची तो इस हाल में मिले युवक-युवतियां, लाइसेंस नहीं होने पर सेंटर किया सील
Fri, 16 Jun 2023 07:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:36 PM IST
सार
स्पॉ सेंटर के संबंध मे किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। संचालकों को स्पॉ सेंटर संचालन के संबंध मे लाइसेंस न होने पर श्रम विभाग एवं नगर निगम द्वारा संचालक को नोटिस देकर वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्पा सेंटर से हिरासत में ली गई लड़कियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने शुक्रवार को रिंगरोड पर संचालित नेचुरल वेलनेस स्पॉ सेंटर में छापा मारा। पुलिस ने वहां से चार युवतियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। स्पॉ सेंटर में मिले युवकों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर के स्पॉ सेंटरों को पहले बंद कराया था, लेकिन इसे फिर शुरू कर दिया गया। स्पॉ सेंटर संचालक सेंटर के दस्तावेज और लाइसेंस नहीं दिखा पाने के कारण उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड स्थित स्पॉ सेंटर के फिर से संचालन और अनैतिक कार्य की आशंका की शिकायत पर शुक्रवार को एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई। मौके पर स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों कुछ ग्राहकों को स्पॉ दे रही थीं। पुलिस ने संचालक से दस्तावेज, लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद संयुक्त टीम ने स्पॉ सेंटर को सील कर दिया। स्पॉ सेंटर में कार्यरत युवतियों से पूछताछ की गई। युवतियों और ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन