फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   BJYM protest against alleging scam in CGPSC recruitment exam in ambikapur

CGPSC भर्ती पर बवाल: भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो वॉटर कैनन से रोका

Wed, 31 May 2023 07:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 07:14 PM IST
सार

भाजयुमो के प्रदर्शन को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने कलेक्ट्रेट की घेराबंदी कर रखी थी। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तरह से पानी में भीग गए। 

विज्ञापन
BJYM protest against alleging scam in CGPSC recruitment exam in ambikapur
अंबिकापुर में प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को वॉटर कैनन से रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप से भड़कने लगा है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर उनको रोका। भाजयुमो ने पीएससी परीक्षा रद्द करने और चैयरमैन टामन सिंह सोनवानी का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। 

विज्ञापन




रैली बनाकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने बढ़ रहे थे कार्यकर्ता
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता बुधवार को हड़ताली चौक पर एकत्र हो गए और वहां धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए आगे बढ़ने लगे। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड्स लगा रखे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों से उनका जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स तोड़ दिए और आगे बढ़ने लगे। यह देखकर पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। 
विज्ञापन




चेयरमैन का नार्को टेस्ट कराने की मांग
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की हक की लड़ाई लड़ने के लिए युवा मोर्चा आज सड़क पर है। युवाओं के भविष्य के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है। लाखों गरीब परिवार के मेधावी बच्चों की उम्मीदों की हत्या हुई है। अब हम चुप नही बैठेंगे। रवि भगत ने कहा कि सीजीपीएससी की परीक्षा रद्द होनी चाहिए, भर्ती घोटाले की जांच होनी चाहिए तथा पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का नार्को टेस्ट होनी चाहिए यह युवा मोर्चा मांग करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली बार चेयरमैन के पांच रिश्तेदार चयनित
भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सीजी पीएससी में घोटाला कर युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके विधायक मंत्री केवल भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और अब तो उन्होंने शिक्षा तक को नहीं छोड़ा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीजीपीएससी का रिजल्ट आया तो चेयरमैन के पांच रिश्तेदार चयनित हुए।




कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सिंह ने अपने रिश्तेदार रिश्तेदारों को सीजी पीएससी परीक्षा में चयनित कराकर छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छीना है, उन्हें बर्खास्त कर जेल में डालना चाहिए। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया था परंतु कांग्रेस सरकार के आते ही चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed