फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   bank employees on strike to protest against chhattisgarh MLA Brihaspati Singh's assault in ambikapur

विधायक के थप्पड़ से हड़ताल पर बैंककर्मी: सरगुजा संभाग की 30 शाखाओं में काम ठप; बृहस्पति सिंह ने की थी मारपीट

Wed, 05 Apr 2023 07:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ अंबिकापुर के आंदोलन को छग सहकारी बैंक कर्मचारी फेडरेशन ने समर्थन दिया है। फेडरेशन ने कहा है कि अगर विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ कार्रवाई और बैंककर्मियों को सुरक्षा प्रदान नहीं होती है तो प्रदेश स्तर पर सहकारी बैंकों का कामकाज ठप कर आंदोलन किया जाएगा।   

विज्ञापन
bank employees on strike to protest against chhattisgarh MLA Brihaspati Singh's assault in ambikapur
सरगुजा संभाग में सहकारी बैंक कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सहकारी बैंक के कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते संभाग की 30 शाखाओं पर बुधवार को ताले लटके रहे। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के थप्पड़ के विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ बैक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धरना देकर बैंक की मनमानी रोकने और धान खरीदी में अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Ambikapur: रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह ने बैंक कर्मचारी को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन


बैंक क्लर्क और भृत्य को सबके सामने मारे थे कई थप्पड़
दरअसल, सारा विवाद सोमवार को सहकारी बैंक की रामनुजगंज शाखा से शुरू हुआ। स्थानीय कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह बैंक पहुंचे और एक किसान की शिकायत पर क्लर्क राजेश पाल और भृत्य अरविंद सिंह को बुलाया। इसके बाद सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में दोनों को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया था। मामला सामने आने के बाद केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पांच और छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से सबसे ज्यादा किसानों को परेशानी
इसके बाद सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिलों के सहकारी बैंकों की 30 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मियों ने सहकारी बैंक अंबिकापुर सहित जिला मुख्यालयों में धरना देकर विरोध में प्रदर्शन किया। इस हड़ताल में बैंक मैनेजर और डिप्टी मैनजर शामिल नहीं थे। इस कारण बैंक की शाखाएं खुलीं थीं, लेकिन लेन-देन व अन्य कामकाज ठप रहा। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी भी किसानों को उठानी पड़ रही है। वहीं खाताधारक भी परेशान हैं। हालांकि इस हड़ताल का गुरुवार को व्यापक असर दिखने की संभावना है। 



बैंक के खिलाफ किसानों के साथ आंदोलन
उधर, रामानुजगंज में किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस नेताओं ने सहकारी बैंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को करीब 400 किसानों के साथ कांग्रेस ने सहकारी बैंक की कार्यशैली के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने सहकारी बैंक में किसानों के साथ दुर्व्यव्हार किए जाने, धान खरीदी एवं बैंक में पैसा निकालने के दौरान कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रामानुजगंज सहकारी बैंक के मैनेजर को हटाते हुए पूर्व में की गई शिकायत पर गठित जांच टीम से जांच शुरू कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed