{"_id":"65ccc2bd010f3527c60ce937","slug":"accused-who-misdeed-girl-arrested-from-maharashtra-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला अपना जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला अपना जुर्म
Wed, 14 Feb 2024 07:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:10 PM IST
सार
साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्धा महाराष्ट्र में छिपा हुआ है, पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पहुंच आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई। जिसमें अपना गुनाह कबूल किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने एक युवती से जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी को वर्धा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गत दिनों युवती द्वारा थाना कोतवाली आकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसका वर्ष 2023 में प्रताप मरावी नामक युवक से परिचय हुआ था, परिचय के बाद युवती एवं आरोपी की बातचीत होती थी। गत 21 अक्तूबर 2023 कों युवती निजी कार्य से अम्बिकापुर आई थी, जिसकी जानकारी प्रताप मरावी को भी थी। देर रात युवती के पहुंचने पर आरोपी प्रताप मरावी अपनी मोटरसाइकिल से बस स्टैंड पहुंचकर उसे अपने वाहन में बैठाकर लालमाटी जंगल की ओर ले गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। युवती की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश लगातार पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्धा महाराष्ट्र में छिपा हुआ है, पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पहुंच आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम प्रताप मरावी उर्फ मनोहर अगरिया उर्फ कविता राम उर्फ आंशु पुत्र हसीब अगरिया निवासी साकिन करदोनी थाना लुन्ड्रा जिला सरगुजा का बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
विज्ञापन