फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   11-year-old child killed six injured after pickup Pickup full of baraatis overturned in Ambikapur

अंबिकापुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी: 11 साल के बच्चे की मौत, छह घायल; चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Mon, 24 Apr 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 07:43 PM IST
सार

पिकअप सवारों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हादसे के दौरान पिकअप के पीछे का एक टायर भी फट गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
11-year-old child killed six injured after pickup Pickup full of baraatis overturned in Ambikapur
अंबिकापुर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार तड़के बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। पिकअप में 20 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे का है। 

विज्ञापन


दो बार पलटने के बाद सीधी खड़ी हो गई पिकअप
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र के ग्राम बासेन से बारात अंबिकापुर के पास ग्राम मेंड्रा आई थी। बाराती पिकअप और बोलरो से पहुंचे थे। रात करीब दो बजे 20 बारातियों को लेकर पिकअप बासेन लौटने के लिए रवाना हुई। तेज रफ्तार में पिकअप रात करीब तीन बजे ग्राम जजगा स्थित रमपुरहीन दाई मंदिर के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क से खेत में उतर कर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप ने दो बार पलटी खाई और फिर सीधी खड़ी हो गई। हादसे में बासेन निवासी काशी सिंह के बेटे दिलदार सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया
हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डायल-112 की टीम पहुंची और घायलों को उदयपुर अस्पताल भेजा गया। घायलों में बासने निवासी राजू (30) का पिकअप के डाले में फंसने से पैर टूट गया है। दो अन्य के सिर और अंदरूनी चोट के कारण अंबिकापुर रेफर किया गया। मेडिकल कालेज अस्पताल में तीनों का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाकी सब का उपचार स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है। उनकी स्थिति भी अब पहले से ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप छोड़कर भाग निकला चालक
पिकअप सवारों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हादसे के दौरान पिकअप के पीछे का एक टायर भी फट गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारण विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चा दिलदार सिंह प्राथमिक शाला बासेन में कक्षा पांचवीं का छात्र था। थाना प्रभारी भोज गुप्ता ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed