{"_id":"64f49e9df988fcad5206b356","slug":"all-india-mahila-congress-president-netta-dsouza-meeting-with-congress-contenders-in-ambikapur-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Elections: स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य ने दावेदारों से की वन-टू-वन मुलाकात, कल उपमुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Elections: स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य ने दावेदारों से की वन-टू-वन मुलाकात, कल उपमुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक
Sun, 03 Sep 2023 08:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:26 PM IST
सार
कांग्रेस के दावेदारों से आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने अंबिकापुर में सीधे वन-टू-वन मुलाकात की। इसके बाद अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा रायपुर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
नेट्टा डिसूजा ने दावेदारों से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा संभाग की 14 सीटों के लिए कांग्रेस के दावेदारों से आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने अंबिकापुर में सीधे वन-टू-वन मुलाकात की। संभाग भर से आए करीब 280 से अधिक दावेदारों से उन्होंने वन-टू-वन मुलाकात की। इसके बाद नेट्टा रविवार को रायपुर रवाना हो गईं। शनिवार को देर रात तक वे सरगुजा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के दावेदारों से मुलाकात करती रहीं। रविवार को उन्होंने जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बैकुन्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ से आये दावेदारों से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान राजीव गांधी युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने गए विधायकों में डॉ. प्रीतम राम एवं वृहस्पति सिंह भी शामिल रहे। रविवार को मुलाकात करने वालों में पत्थलगांव विधायक रामपुरकार सिंह, बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, कुनकुरी विधायक यूडी मिंज, अनूसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त बैकुंठपुर सीट से वेदांती तिवारी, यवत कुमार सिंह, योगेश शुक्ला, मनेन्द्रगढ़ सीट से रमेश सिंह, डमरु रेड्डी, बबीता सिंह और चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल ने अपनी-अपनी दावेदारी के पक्ष में डिसूजा से मुलाकात की।
विज्ञापन
चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल की पत्नी हैं। मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल पीसीसी की बैठक में रायपुर में होने के कारण मौजूद नहीं थे। भरतपुर-सोनहत सीट से निवर्तमान विधायक गुलाब कमरो की इकलौती दावेदारी की जानकारी संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से प्राप्त हुई है। वे भी पीसीसी की बैठक में शामिल होने के कारण मौजूद नहीं थे। मौजूद नहीं रहने वाले एक अन्य विधायक जशपुर के विनय भगत भी थे। जशपुर सीट से सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी फुलकेरिया भगत एवं हीरु निकुंज शामिल हैं।
विज्ञापन
कुनकुरी सीट से निवर्तमान विधायक यूडी मिंज के अतिरिक्त सरगुजा संभाग की पूर्व कमिश्नर जे.किण्डो भी हैं। पत्थलगांव सीट से रामपुकार सिंह के अतिरिक्त राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली यात्री रत्ना पैकरा प्रमुख नाम है। इस दौरान उनके सहयोग के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा से संगठन महामंत्री सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, अशफाक अलि, अनूप मेंहता, पंकज शुक्ला, शकीला सिद्धकी मौजूद थे।
रायपुर में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। राजीव गांधी युवा मितान सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने के कारण उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शहर में मौजूद नहीं हैं। रायपुर में वे डिसूजा से सौजन्य मुलाकात करेंगे।