{"_id":"641ed966ac4e71a0b40f8324","slug":"air-suvidha-sangharsh-samiti-protested-for-a-fully-developed-bilaspur-airport-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा के लिए प्रदर्शन: विमानन कंपनी के खिलाफ समिति ने दिया धरना, कहा- बिलासपुर एयरपोर्ट बंद करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा के लिए प्रदर्शन: विमानन कंपनी के खिलाफ समिति ने दिया धरना, कहा- बिलासपुर एयरपोर्ट बंद करने की साजिश
Sat, 25 Mar 2023 04:52 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 04:52 PM IST
सार
बिलासपुर एयरपोर्ट को सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेकर हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने महाधरना दिया है। समिति का कहना है कि विमानन कंपनी लोगों को परेशान कर रही है। उसका उद्देश्य सुविधाओं को बंद करना है।
विज्ञापन
पूर्ण विकसित एयरपोर्ट के लिए हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने दिया धरना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के साथ लगातार हवाई सेवा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। विमानन कंपनियां अपनी मनमानी पर उतारू है। पहले भोपाल बिलासपुर और अब इंदौर बिलासपुर की फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। यही नहीं दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के किराए में भी बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। शहरवासियों का कहना है कि केंद्र व विमानन कंपनियां जानबूझकर बिलासपुर के साथ साजिश कर रही है। ताकि महंगे किराए के साथ यात्री संख्या में कमी का हवाला देकर दिल्ली की फ्लाइट को भी बंद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने हवाई सुविधा बढ़ाने की मांग के साथ विमानन मंत्रालय और विमानन कंपनी के खिलाफ मामले में आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हवाई सुविधा संघर्ष समिति के सदस्य महेश दुबे ने बताया कि जिस तरह से लंबे आंदोलन और प्रदर्शन के बाद अस्तित्व में आया बिलासपुर एयरपोर्ट विमानन विभाग और केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण अब बंद होने की कगार पर है। जिस तरह से लगातार बिलासपुर वासियों के साथ हवाई सुविधा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने 31 मार्च को बिलासपुर बंद का आवाहन भी किया है।
विज्ञापन