{"_id":"685683f6fccfd958be0e66ff","slug":"agniveer-recruitment-2025-online-exam-from-30-june-to-10-july-2025-admit-card-available-from-16-june-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: अभ्यर्थी ध्यान दें; 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, यहां से अप्लाई करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: अभ्यर्थी ध्यान दें; 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, यहां से अप्लाई करें एडमिट कार्ड
Sat, 21 Jun 2025 03:35 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 03:35 PM IST
सार
Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 और 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन / चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून 2025 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
ये हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों में बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा; रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना; भिलाई (दुर्ग) में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला; दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
ब्रोकर्स से सावधान रहें उम्मीदवार
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।