फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration cracks down on LPG misuse in Raipur, over 350 cylinders seized during inspection drive

Raipur: रायपुर में एलपीजी के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, जांच अभियान में 350 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
सार

रायपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की।

विज्ञापन
Administration cracks down on LPG misuse in Raipur, over 350 cylinders seized during inspection drive
रायपुर में एलपीजी के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 350 से अधिक घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन


यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। जांच टीम ने जिले के अलग-अलग विकासखंडों में होटल, दुकानों और गैस एजेंसियों की जांच कर अनियमितताओं का पता लगाया। जांच के दौरान धरसींवा विकासखंड के सेजबहार क्षेत्र में स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 सिलेंडर जब्त किए गए। इसी इलाके में एक चिकन सेंटर से भी 3 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका उपयोग व्यवसाय में किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं अभनपुर–नवापारा क्षेत्र में एक दुकान में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम क्षमता के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 4 सिलेंडर जब्त किए गए। खाद्य विभाग की टीम ने Indane से जुड़ी एक ग्रामीण गैस एजेंसी की भी जांच की। भौतिक सत्यापन के दौरान एजेंसी के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी सामने आई। इस अनियमितता के बाद एजेंसी परिसर में मौजूद कुल 355 गैस सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed