फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Above 20 foreign account are on income tax department radar

रमन के बेटे के बहाने सामने आए 20 विदेशी खाताधारकों के नाम

Mon, 05 Oct 2015 04:56 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
Above 20 foreign account are on income tax department radar

दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के वकील और प्रसिद्ध एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का विदेश में बेनामी खाता है।

विज्ञापन


अपने ट्विटर अकाउंट से बकायदा भूषण ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। भूषण ने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए अंतरराष्ट्रीय खोज पत्रकारों के संगठन आईसीआईजे (ICIJ) की वेबसाइट का लिंक भी दिया था।
विज्ञापन


भूषण का आरोप था अभिषेक के विदेशी खाते में बकायदा रमन सिंह के सीएम आवास का पता दिया गया है। मुख्यमंत्री के पुत्र के बहाने मामला सुर्खियों में आया तो पता चला कि छत्तीसगढ़ के बीस से ज्यादा लोगों के बेनामी खाते विदेशी बैंकों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खुलासा भी आईसीआईजे की वेबसाइट के द्वारा किया गया। बताया जाता है इनमें राज्य के कई बड़े कारोबारी और नेताओं के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है ये सभी आयकर विभाग के राडार पर हैं। जिनकी लगातार जांच की जा रही है।

आयकर विभाग कर रहा 20 व्यापारियों के खाते की जांच

Above 20 foreign account are on income tax department radar

इनमें से ज्यादातर बड़े कारोबारी वो बताए जा रहे हैं जिनका व्यापार विदेशों में भी फैला है। इनके विदेशी कंपिनयों में भी निवेश की बात सामने आई है। आयकर विभाग की जांच के लिए आईसीआईजे की वेबसाइट से मिली जानकारी को ही आधार बनाकर चल रहा है।

दूसरी ओर रमन सिंह के बेटे अभिषेक ने अपना नाम इस विवाद में आने पर ट्वीट कर कह कि, मैं इन सभी आरोपों का पूरी तरह खंडन करता हूं। मेरा कोई विदेशी खाता नहीं है।

मेरी सारी संपति और आय पूरी तरह वैधानिक है। अभिषेक के इस ट्वीट के बदले में भूषण ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि अगर तुम्हारा कोई विदेशी खाता नहीं है तो वह अभिषेक स‌िंह कौन है जिसका खाता पिता के तौर पर रमन सिंह के नाम से जुड़ा है। क्या पीएम इसकी जांच करवाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed