फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A youth died due to lightning in Dhamtari, and a farmer died in Khairagarh.

दो जिलों में आकाशीय बिजली का कहर: धमतरी में युवक की मौत; खैरागढ़ में खेत में काम कर रहे किसान की जान गई

Thu, 24 Sep 2026 05:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

जिले के नगरी इलाके में बुधवार देर रात तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A youth died due to lightning in Dhamtari, and a farmer died in Khairagarh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के नगरी इलाके में बुधवार देर रात तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नगरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, खैरागढ़ के ग्राम झीकादाह में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


चार लोग बिजली की चपेट में आए
घटना बुधवार देर रात फरसियां-बोड़रा मुख्य मार्ग पर उस समय हुई, जब इलाके में तेज बारिश के साथ भीषण गरज-चमक हो रही थी। जानकारी के अनुसार उसी समय सड़क पर मौजूद चार लोग अचानक बिजली की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नगरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीनों घायलों का इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खैरागढ़ में खेत में मजदूर की मौत, दो अन्य झुलसे
वहीं, खैरागढ़ के ग्राम झीकादाह में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए। ग्राम कालकसा के निवासी हेमंत पटेल (35 वर्ष) अन्य मजदूरों के साथ खेत में निंदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और खेत में बिजली गिर गई। इससे हेमंत पटेल समेत तीन मजदूर झुलस गए। पीड़ितों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया। यहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद हेमंत पटेल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed