{"_id":"67ee3bdb9eca15bc8d0f98d9","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-korba-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मछलियों को मारने के लिए युवक ने नदीं बिछाया बिजली का तार, खुद आया करंट की चपेट में; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मछलियों को मारने के लिए युवक ने नदीं बिछाया बिजली का तार, खुद आया करंट की चपेट में; हुई मौत
Thu, 03 Apr 2025 01:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:12 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने मछलियों को मारने के नदी में बिजली का तार बिछाया था और वह खुद ही उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलागर नदी के पास गोविंद राठौर का गैरेज बना हुआ है। उन्होंने देखरेख के लिए चौकीदार राजपूरी गोस्वामी (27) बुडगहन मुड़ाभाटा निवासी को रखा था। चौकीदार अपने दो साल के बच्चे और पत्नी के साथ रहता था। वह मछली मारने के लिए अक्सर बिजली करंट का उपयोग कर मछली पकड़ता था, बुधवार को मछली पकड़ने के लिए नदी में बिजली का करंट बिछाया हुआ था, जहां उसी बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार पानी उतराता हुआ उसका शव मिला। पत्नी ने बताया कि उसने शाम को करंट बिछाया था। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद गाड़ी मालिक को फोन कर बताया। गुरुवार को जब पता चला कि करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना से पुलिस टीम पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए पंचनामा पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई कैलाश पूरी गोस्वामी ने बताया कि उसका भाई करीबन 8-10 साल से हरदी बाजार निवासी गोविंद राठौर के यहां काम करता था। मछली मारने के चक्कर में करंट से चिपककर मौत हो गई।
विज्ञापन