रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और पैदल चल रही महिला को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
चाल्हा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा धरमजयगढ़–कापू मार्ग के खम्हार चाल्हा मोड़ के पास हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पहले सड़क पर पैदल चल रही महिला को टक्कर मारी, फिर दो बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के कापू–चाल्हा मार्ग में गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। कार क्रमांक CG 13 BE 1283 का चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। पहले उसने सड़क पर पैदल चल रही 35 वर्षीय ललिता मिंज को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद नियंत्रण खोने पर कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों — अमित किंडो और फकीर चंद — को भी टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक सारंगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे और सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने कहा कि यह हादसा अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। आरोपी चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।