{"_id":"66dc3124dd79223de20cac43","slug":"a-person-died-after-being-struck-by-lightning-in-korba-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आए खेत में काम कर रहे एक परिवार के तीन लोग, एक मौत; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आए खेत में काम कर रहे एक परिवार के तीन लोग, एक मौत; दो की हालत गंभीर
Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
सार
कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और खेत में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फूल दास (30) और उसकी पत्नी किरण महंत और उसके पिता रामदास तीनों खेत में काम करने गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटा छाने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए, जहां फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं किरण महंत और रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास कम कर रहे खेत में लोगों की नजर पड़ी जहां दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को पहले घर लेकर आए। यहां किरण और रामदास को नजदीकी चापा अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन