{"_id":"65c333f0593fe26100091aea","slug":"a-large-part-of-land-got-submerged-in-korba-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत में जी रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत में जी रहे लोग
Wed, 07 Feb 2024 01:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:10 PM IST
सार
कोरबा में जमीन धंसने की घटना सामने आई है। यहां जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि इस इलाके का गंभीरता से सर्वे किया जाए।
विज्ञापन
जमीन धंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक बार फिर से जमीन धंसने की घटना सामने आई है। इस क्षेत्र में इस तरह की यह तीसरी घटना है। कोरबी-चोटिया इलाके में संचालित होने वाली एसईसीएल की विजय वेस्ट भूमिगत कोयला खदान के कारण यह घटना घटी है। पसान क्षेत्र के ग्राम जलके-तनेरा सर्किल के आसपास हुई घटना से करीब तीन फीट चौड़ी और सौ फीट गहरी दरार पड़ गई है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय ग्रामीण मवेशी चराने गए हुए थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी। ग्रामीणों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों ने जाकर देखा तो बड़ा हिस्सा धंसा हुआ था। लोगों का कहना है कि इस इलाके में जमीन धंसने की तीसरी घटना है। इससे पहले भी जमीन का बड़ा हिस्सा धंस चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस इलाके का सर्वे किया जाए।
विज्ञापन