फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A herd of seven companions reached Pandaria in Kawardha Chhattisgarh villagers in panic

Kawardha: पंडरिया विकासखंड में पहुंचा सात हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत, पहले भी मच चुकी है तबाही

Fri, 28 Oct 2022 11:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Oct 2022 11:43 AM IST
सार

हाथियों का दल अचानकमार टाइगर रिजर्व से यहां पहुंचा है, जिसमें सात हाथी देखे गए हैं। हालांकि वन विभाग का दावा है कि वे इसके लिए तैयार हैं लेकिन लोग हाथियों के आने से भयभीत हैं। 

विज्ञापन
A herd of seven companions reached Pandaria in Kawardha Chhattisgarh villagers in panic
खेत में घूमता हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा के पंडरिया विकासखंड में हाथियों का झुंड पहुंचने से लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल अचानकमार टाइगर रिजर्व से यहां पहुंचा है, जिसमें सात हाथी देखे गए हैं। हालांकि वन विभाग का दावा है कि वे इसके लिए तैयार हैं लेकिन लोग हाथियों के आने से भयभीत हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सात हाथियों का दल खुड़िया रेंज से इलाके के सनकपाट गांव के आसपास के इलाके में पहुंचा है। पूर्व में पहुंचे छह हाथियों के दल ने ग्रामीणों के कई मकान तोड़े थे। सबसे पहले वर्ष 2013 में  हाथियों का दल पहुंचा था। इलाके में नौ साल में 10वीं बार हाथियों का दल पहुंच चुका है। हाल ही में इलाके में दस्तक देने वाले सात हाथियों के झुंड में पांच वयस्क हाथी है। इस सूचना ने ग्रामीणों की चिंता अधिक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed