{"_id":"5edb4c63f0e0181d6c542554","slug":"a-bsf-personnel-killed-himself-by-his-service-rifle-ak47-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में एक बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में एक बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली
Sat, 06 Jun 2020 01:27 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:27 PM IST
सार
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीेएसएफ जवान ने की आत्महत्या
- अपनी सर्विस रायफल एके 47 से सुरेश कुमार ने खुद को मारी गोली
- गोली मारने के कारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने खुद को मारो गोली
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में आने वाले गोड़ा और डोटोमेट गांव के बीच एक बीएसएफ जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया हालांकि घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सुरेश ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन