छत्तीसगढ़: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ दो नक्सली नेताओं समेत आठ नक्सली मारे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश ग्रेहाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जिसमें आठ नक्सलियों की मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में तेलंगाना माओइस्ट पार्टी के सचिव हरि भूषण और डिविजनल कमांडर लछन्ना की भी मौत हो गई। ये दोनों नक्सलियों के बड़े नेता थे।
हथियार भी बरामद
मारे गए नक्सलियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये अत्याधुनिक हथियार थे।
गौरतलब है कि इस कुछ दिन पहले एक मुठभेड़ में कई नक्सलियों की मौत हो गई थी। इससे पहले कुछ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी किया था।
UPDATE: 8 Maoists killed till now in a joint operation by Andhra Pradesh Greyhounds and Chhattisgarh Police at Chhatisgarh-Telangana border
— ANI (@ANI_news) March 1, 2016