फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   7-storey building to be built in Mekahara: 700-bed hi-tech hospital in raipur CG

मेकाहारा में 325 करोड़ की लागत से बनेगी 7 मंजिला बिल्डिंग: 700 बिस्तर का हाईटेक अस्पताल भी, रहेंगी ये सुविधाएं

Fri, 25 Aug 2023 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 25 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
7-storey building to be built in Mekahara: 700-bed hi-tech hospital in raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने और मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 700 बिस्तर वाले इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर और भूतल के अलावा इस अस्पताल भवन में सात तल होंगे। अस्पताल में कार्यालयीन फर्नीचर और कई उपकरणों के लिए 56 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन


7 मंजिल का बनेगा अस्पताल 

इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन 70 हजार 896 वर्ग मीटर में बनेगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पाचवां तल तक 7274 वर्ग मीटर, छठवां तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का का बनेगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी सभी तरह की सुविधा 
सीएम भूपेश बघेल की मंशारूप नए चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिक और दक्ष ढांचा राजधानी में मिल सकेगा। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अस्पताल के तैयार हो जाने से सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed