{"_id":"621a61c46506bd5ca2273631","slug":"6-naxals-arrested-in-bijapur-explosives-seized-in-a-joint-operation-of-drg-and-local-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में गिरफ्तार किए गए छह नक्सली, पुलिस ने चार के पास से जब्त किए विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में गिरफ्तार किए गए छह नक्सली, पुलिस ने चार के पास से जब्त किए विस्फोटक
Sat, 26 Feb 2022 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:52 PM IST
सार
बीती 24 फरवरी को पुुलिस ने पांच और 25 फरवरी को एक और नक्सली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से चार के पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने कहा कि सोनू कोरला (35), मुन्ना हपका (37), मंगल कोरसा (26) और सोनू हपका (27) को पडेडा-छेरपाल से धरा गया और कोरसा सन्नू (30) को यहीं दूसरे इलाके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ये गिरफ्तारियां 24 फरवरी को हुई थीं जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। एक अन्य नक्सली सुखराम करम (30) की शुक्रवार को गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
पडेडा-छेरपाल इलाके से गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों के पास से दो टिफिन बम, डेटोनेटर्स, डेटोनेटिंग कॉर्ड, इलेक्ट्रिक तार और माओवादी साहित्य जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा, नक्सल विरोधी अभियान ऐसे ही जारी रहेंगे।