{"_id":"626c8a664a51532bd83ae631","slug":"55-year-old-man-misdeed-with-girl-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: अधेड़ ने युवती से किया दुष्कर्म, गांववालों को देखते ही मौके से भाग खड़ा हुआ, आखिरकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: अधेड़ ने युवती से किया दुष्कर्म, गांववालों को देखते ही मौके से भाग खड़ा हुआ, आखिरकार गिरफ्तार
Sat, 30 Apr 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Apr 2022 06:39 AM IST
सार
युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार को सीताराम वर्मा जो बरबसपुर का निवासी है, वह युवती के घर आया और युवती को किसी बहाने से नाले की तरफ ले गया। वहीं उसने गलत काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बाप की उम्र के एक शख्स ने 23 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मामला धुमका थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बहाने से ले गया नाले की तरफ
पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स किसी बहाने से युवती को गांव के बाहर बने नाले की तरफ ले गया, यहां इलाका सुनसान होता है और यहीं पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार को सीताराम वर्मा जो बरबसपुर का निवासी है। वह युवती के घर आया और युवती को किसी बहाने से नाले की तरफ ले गया। वहीं उसने गलत काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गांववालों को देख भागा आरोपी
गांववालों के अनुसार, मामले की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। बाद में युवती ने पूरे मामले का जानकारी ग्रामीणों को दी और परिजनों को दी थी।
आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत कीष शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवती घर पर ही रहती थी। जबकि आरोपी खेती किसानी का काम करता था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।