फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   38 candidates in election battle in Raipur LokSabha elections, women will handle more than 42 percent polling

CG News: रायपुर लोकसभा चुनाव में 38 प्रत्याशी चुनावी रण में, महिलाएं संभालेंगी 42 फीसदी से अधिक मतदान केंद्र

Mon, 06 May 2024 11:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 06 May 2024 11:57 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को होगी।

विज्ञापन
38 candidates in election battle in Raipur LokSabha elections, women will handle more than 42 percent polling
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को होगी। रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में है और 9 विधानसभा में 2385 मतदान केंद्र में बनाए गए है। रायपुर लोकसभा में 23 लाख 75 हजार 379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। रायपुर लोकसभा निर्वाचन में 11 लाख 86 हजार 504 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 11 लाख 88 हजार 571 महिला मतदाता है। 304 तृतीय लिंग के मतदाता है। प्रत्येक मतदान केंद्रों में 3 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। जिले में कुल 245 मतदान केंद्रों का चयन कर माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। 954 मतदान केंद्रों का चयन कर उसमें वेबकास्टिंग कराई गई है। रायपुर में 857 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। रायपुर उत्तर विधानसभा के 203 मतदान केंद्रों का महिलाएं संचालन करेगी। इसी प्रकार 7 मतदान केंद्रों का चयन दिव्यांगजनों के लिए किया गया है। 35 मतदान केंद्रों का संचालन युवा कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। 35 आदर्श मतदान केंद्र तैयार किए गए है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंदा्रें में न्यूनतम मूलभूत सुविधा के तहत रैंप, पेयजल, शौचालय, मेडिकल सुविधा एवं अन्य व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


मतदान केंद्र पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा
जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं को वाहन की सुविधा रहेगी। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को भी घर से आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को मतदाताओं के सुविधा अनुरूप तैयार किया गया है। मतदान दल नियत केंद्रों पर पहुँच गये हैं। बूथ पर पहुँचते ही सभी बूथ पर दल पर पुष्प वर्षा कर रोली चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया 
विज्ञापन


वन मंडल कार्यालय मतदान केन्द्र 
शहर के वन मंडल कार्यालय परिसर को सूखे पत्तों से ढँककर मतदाताओं के लिए छाँव की तैयारी की गई है।हरे भरे पत्तियों से मंडप की तरह परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया गया  है। मतदान केंद्र में सभी के लिए समुचित पेयजल,नींबू पानी,विश्राम स्थल की सुविधा सहित चिकित्सा टीम भी उपस्थित रहेगी ताकि यहां पर पहुंचने वाले किसी भी मतदाता को गर्मी की वजह से समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़िला पंचायत मतदान केंद्र
शासकीय कार्यालय को खस लगाकर ठंडक दी जा रही जिससे मतदाताओं को गर्मी से परेशान न होना पड़े। इस केंद्र में मतदान के दौरान एसी की भी सुविधा मिलने वाली है । घने बड़े पेड़ होने के कारण इस केंद्र में गर्मी का असर भी कम रहेगा ।यहाँ  बने विश्राम स्थल भी ख़ास है, जिसके पास ही पानी, चिकित्सा सुविधा व नींबू पानी भी उपलब्ध होगा । 

देवेंद्र नगर ऑफ़िसर्स कॉलोनी केंद्र
हरीतिमा युक्त बनाकर इस केंद्र को आकर्षक बनाया गया है। विशाल वृक्ष के छाया तले बैठक व्यवस्था किए जाने से गर्मी से बचाव होगा।  

आर डी तिवारी स्कूल,बी पी पुजारी स्कूल
आदर्श मतदान केंद्र होने के कारण आकर्षक डिज़ाइन देकर स्वागत द्वार बने हैं,मतदान दौरान निःशक्त ,बुजुर्ग,महिला व अन्य वोटर्स को देर तक खड़ा न रहना पड़े,इसलिए क़तार के साथ ही बेंच लगाये गये हैं ,जिसपर बैठकर मतदाता अपनी बारी का इंतज़ार कर सकेंगे।


आयुर्वेदिक कॉलेज,मायाराम सुरजन स्कूल,दिशा कॉलेज,शहीद स्मारक स्कूल
अन्य सभी मतदान केंद्र की तरह इन केंद्रों को भी व्यवस्थित कर मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु पूरी तैयारी है। सुविधाजनक विश्राम स्थल ,पेयजल,प्रसाधन की सभी सुविधाएँ यहाँ भी सुलभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed