{"_id":"68b40b33e164992cae012534","slug":"30-trains-passing-through-chhattisgarh-cancelled-for-16-days-many-routes-changed-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 दिन तक 30 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 दिन तक 30 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Sun, 31 Aug 2025 02:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:17 PM IST
सार
त्योहारी सीजन में जहां रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टॉपेज और स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को बड़ा झटका भी मिला है। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में जहां रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टॉपेज और स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को बड़ा झटका भी मिला है। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 6 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
लगातार 16 दिनों तक ट्रेनों की रद्दीकरण और बदलाव से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। इधर, रेलवे ने त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई स्टेशनों पर 52 ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज दिया है, ताकि यात्रियों को विकल्प मिल सके।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 31 अगस्त से 3 सितंबर तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
- 3 सितंबर को टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
- 3 सितंबर को इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
- 1 सितंबर को पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस
- 2 सितंबर को कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस
- 1 सितंबर को हटिया-पुणे एक्सप्रेस
- 31 अगस्त और 3 सितंबर को पुणे-हटिया एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस#
- 1 सितंबर को सूरत-मालदा एक्सप्रेस
- 1 सितंबर को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 2 सितंबर को हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
- 3 सितंबर को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
- 31 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस