{"_id":"67dacc4f8c42eb714702a6c1","slug":"30-feet-tall-memorial-of-naxals-was-demolished-by-soldiers-in-bijapur-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नक्सलियों के 30 फीट के स्मारक को जवानों ने ध्वस्त किया, सुरक्षा कैंप स्थापित होने के बाद हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नक्सलियों के 30 फीट के स्मारक को जवानों ने ध्वस्त किया, सुरक्षा कैंप स्थापित होने के बाद हो रही कार्रवाई
Wed, 19 Mar 2025 07:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:23 PM IST
सार
बीजापुर जिले में जवानों ने उसूर इलाके में एक 30 फीट के विशालकाय नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
नक्सली स्मारक ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षाबल के जवानों ने उसूर इलाके में एक 30 फीट के विशालकाय नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है। पुलिस ने बताया कि उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर भीमाराम एक्सीस पर नक्सलियों द्वारा बनाये गए एक 30 फीट के स्मारक ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि जेटीएफ सुरक्षा कैंप भीमाराम से कोबरा 204 व सीआरपीएफ 81 वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान जवानों ने यह नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है। नक्सलियों के कोर क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंप स्थापित होने के बाद से क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा बनाये गए स्मारक व प्रशिक्षण केंद्र को जवानों द्वारा नष्ट किया गया है।
विज्ञापन