फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   25 feet high statue of Baba Saheb Ambedkar will be installed in Nava Raipur Assembly premises

CG News: नवा रायपुर विधानसभा परिसर में स्थापित होगी बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

Fri, 29 Aug 2025 01:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Aug 2025 01:08 PM IST
सार

नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की है।

विज्ञापन
25 feet high statue of Baba Saheb Ambedkar will be installed in Nava Raipur Assembly premises
नवा रायपुर विधानसभा परिसर में स्थापित होगी बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने 25 वर्षों की यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संविधान में निहित स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों से प्रेरित होकर राज्य समावेशी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित प्रतिमा न केवल संविधान निर्माता को सम्मान अर्पित करेगी, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए सामाजिक समता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा का प्रतीक भी बनेगी।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर 12 दिसंबर 1945 को रायपुर आए थे और वर्तमान माधवराव सप्रे शाला परिसर (तात्कालीन लॉरी स्कूल) में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया था। इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ की धरती को उनके विचारों और व्यक्तित्व से सशक्त बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी (AWS) की ओर से की गई है। सोसाइटी के चेयरमैन दिलीप वासनीकर एवं प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष में प्रतिमा स्थापित करने का निवेदन करते हुए इसे सामाजिक समता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि प्रतिमा की स्थापना से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक समावेशी और संवेदनशील राज्य के रूप में और अधिक सशक्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed