फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   24 injured after bus overturned in chhattisgarh balod

Chhattisgarh: बालोद में डिवाइडर से टकरा कर पलटी बस, 24 से ज्यादा घायल, 5 की हालत गंभीर

Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
24 injured after bus overturned in chhattisgarh balod
बालोद में बस पलटने से 24 लोग घायल हुए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार देर रात तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से कुछ लोगों को धमतरी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा पुरुर थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 46 लोग सवार थे। ये सभी लोग धमतरी में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, गुरुर विकासखंड के खैरवाही गांव निवासी  रेखराम साहू के परिवार और अन्य लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धमतरी के बनबरौद गए थे। वहां से सभी गोंडवाना ट्रेवेल्स की बस में सवार होकर रविवार रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। अभी वे  बालोद में पुरुर के पहुंचे थे कि बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। हादसा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। फिर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


शराब पीकर बस चलाने की आशंका
बस में सवार लोगों का कहना है कि रास्ते में अचानक से ड्राइवर को पता नहीं क्या हुआ कि उसने डिवाइडर पर बस चढ़ा दी। हादसे के बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला। उसे पुलिस ने सुबह पकड़ लिया है। घायलों ने पुलिस को बताया कि रास्ते में पुरुर ढाबे पर बस रुकी थी। उन्हें आशंका है कि वहीं चालक ने शराब भी। नशे की हालत में बस चलाने के कारण हादसा हो गया। हालांकि ड्राइवर को झपकी आने के कारण भी पलटने की बात कही जा रही है। बस बोरतरा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed