{"_id":"61eac7dcd0db1d252f10b2b1","slug":"13-year-old-girl-sexually-harassed-by-four-lads-in-bilaspur-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मंदिर से लौट रही 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने दिया हैवानियत को अंजाम, सभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मंदिर से लौट रही 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने दिया हैवानियत को अंजाम, सभी गिरफ्तार
Fri, 21 Jan 2022 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:19 PM IST
सार
बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी सामने आई है। घटना जिले के तोरवा थाना क्षेत्र की गुरुवार शाम की है जब बच्ची साई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और सूनसान स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता घरों में काम करती है। वह पांचवीं तक पढ़ी है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते पढ़ाई छोड़ चुकी है। गुरुवार की शाम को वह अपने घरवालों को बताकर साई मंदिर गई थी। यहां पूजा करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसे पकड़कर जबरन खेत की ओर सूनसान जगह ले गए।
विज्ञापन
यहां हैवानियत को अंजाम देने के बाद चारों युवक भाग गए। उधर, बच्ची के काफी देर तक वापस न आने से उसके घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। बच्ची ने उन्हें पूरी बात बताई जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
बच्ची चारों युवकों को पहचानती थी। ऐसे में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज यादव (20), महेश पासी (19), सूरज सूर्यवंशी (21) और दीपक निषाद (27) के रूप में हुई है। चारों आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद के रहने वाले हैं।