फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   food festival, royal food festival, hotel jw marriot, chandigarh news

होटल मैरियट में रायल फूड फेस्ट का मजा, 13 मार्च तक चलेगा

Sat, 05 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
food festival, royal food festival, hotel jw marriot, chandigarh news
फूड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
होटल जेडब्ल्यू मैरियट स्थित सैफरॉन में 13 मार्च तक ‘रॉयल फूड फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें शाही लोग आने वाले लोगों के लिए खाना पकाएंगे।
विज्ञापन


रानी विजया सिंह सिरमौर और कुंवर शिवराज सिंह लिडीसैफरॉन की किचन के इंचार्ज होंगे। इस दौरान कई सारी दुर्लभ और असली शाही व्यंजनों को डाइनिंग टेबल पर परोसा जाएगा जो अब तक भारत के महाराजाओं और महारानियों के डाइनिंग टेबल पर ही उपलब्ध होता रहा है।
विज्ञापन


मैरियट के फूड एंड वेबरेज के डायरेक्टर पल्लव सिंघल ने बताया कि लोग एक ऐसी पाक कला का अनुभव कर सकेंगे, जो अब तक शाही रसोई तक ही सीमित थी। इन व्यंजनों को महाराजाओं और नबावों के शाही रसोईयों द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी सिखाया गया और इसे शाही महलों के दायरे से बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी विजया सिंह सिरमौर और कुंवर शिवराज सिंह लिडी ने हमारे रॉयल फूड फेस्टिवल में असली शाही भोज परोसने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कुकिंग की ड्यूटी ली है, ताकि मेहमानों को असली स्वाद मिले। इस तरह के व्यंजन इस पूरे क्षेत्र में इससे पहले कभी नहीं परोसे गए। व्यंजनों में मुख्य रूप से ‘कीमा बिरयानी’, नेपाली व्यंजन ‘सेकवां चारू’ और ‘सानडेको’ और कश्मीरी व्यंजन ‘कबारगाह’ और ‘सफेद उड़द दाल’ और मध्यम प्रदेशों के विशेष ‘नबाब’ और कई अन्य शामिल हैं।

कुंवर शिवराज सिंह लिडी, गुजरात के लिडी परिवार की शाही विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। कुकिंग को लेकर उनका प्यार ही उन्हें विभिन्न जगहों पर जाकर शाही व्यंजनों को पकाने की कला को सीखने के लिए प्रेरित करता है। रानी विजया सिंह सिरमौर का जन्म झाबुआ, मध्य प्रदेश के शाही परिवार में हुआ है।


उन पर झाबुआ के व्यंजनों का प्रभाव है और उनकी दादी मां नेपाल के राणा राजवंश से संबंधित हैं। उनके व्यंजन मध्य प्रदेश के सेलाना क्षेत्र से भी प्रभावित हैं। सिरमौर के शाही परिवार में शादी होने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न व्यंजनों के साथ भी कई प्रयोग किए हैं।  इसमे दो लोगों के लिए भोजन का खर्च 1575 रुपये (नॉनवेज) है, जबकि वेज के लिए 1300 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed