{"_id":"5edc01bd8ebc3e90a17594c0","slug":"examination-plan-prepared-students-of-science-stream-and-self-finance-course-will-be-called-by-june-15-chandigarh-news-pkl377393999","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा का प्लान तैयार: साइंस स्ट्रीम और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के छात्रों को 15 जून तक बुलाया जाएगा पीयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
परीक्षा का प्लान तैयार: साइंस स्ट्रीम और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के छात्रों को 15 जून तक बुलाया जाएगा पीयू
Sun, 07 Jun 2020 01:06 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जुलाई माह में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा करवाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। साइंस स्ट्रीम और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के स्टूडेंट्स को ही प्रेक्टिकल और परीक्षा के कैंपस में बुलाया जाएगा। हालांकि कोरोना के केसों को देखते हुए भविष्य में इसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं। इस संबंध में पंजाब यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर प्रोफेसर राजकुमार ने शुक्रवार को कैंपस के सभी विभाग अध्यक्षों की बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक के दौरान वीसी ने सभी के साथ सलाह मशविरा कर साइंस स्ट्रीम और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के स्टूडेंट्स को 15 जून तक पीयू में बुलाने का आदेश दिया। जो स्टूडेंट्स बाहर से आएंगे उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। पीयू अभी कैंपस में एमए फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को कैंपस में बुलाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
पंजाब के छात्रों के लिए पंजाब में ही परीक्षा करवाने की तैयारी
पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए पीयू के पंजाब में बने रीजनल कॉलेजों में ही परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है। यह प्लान दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए बनाया जा रहा है।
हॉस्टल बने हैं क्वारंटाइन सेंटर, छात्रों को ठहराना बना चुनौती
पीयू के तीन गर्ल्स हॉस्टल और एक इंटरनेशनल हॉस्टल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसके कारण पीयू प्रशासन के सामने अब बड़ी चुनौती छात्राओं के रहने के लिए व्यवस्था करने की है। पीयू वीसी ने दोनों डीन स्टूडेंट वेलफेयर (गर्ल्स/ब्वॉयज) को इस दिशा में कार्य करने और प्लान तैयार करने के लिए बोला है।
स्टूडेंट्स को क्वारंटाइन करने के लिए की जा रही व्यवस्था
परीक्षा के लिए कैंपस में आने वाले स्टूडेंट्स को 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके लिए पीयू प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम को इसके लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सेफ्टी का ध्यान रखने के लिए चेयरपर्सन को खुद हॉस्टल और विभागों का दौरा कर निरीक्षण करने को बोला है।