{"_id":"573de3ac4f1c1bbb24ac6ed8","slug":"delhi-resident-nigerian-traffickers-arrested-with-heroin-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ दिल्ली निवासी नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ दिल्ली निवासी नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस क्राइम ब्रांच ने बुधवार को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन मूल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 30 ग्राम की हेरोइन के साथ काबू किया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत बाजार में करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान फ्रैंक मोसिस (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 31 व इंडस्ट्रियल लाइट प्वाइंट के पास से दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रिब्यून चौक की तरफ से पैदल ही आ रहा था। आरोपी ने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा तो वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसी दौरान आरोपी ने पैंट की जेब से एक लिफाफा निकाल कर फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के हाथ से लिफाफा कब्जे में लेकर जब चेक किया तो उसमें से तीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले साल 2015 जनवरी में बिजनेस वीजा पर नई दिल्ली पहुंचा था। आरोपी इस समय दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 में रह रहा था। उसके बाद वह वहीं पर एक दूसरे तस्कर के संपर्क में आया और ड्रग तस्करी शुरू कर दी। वह तस्कर भी नाइजीरिया का ही है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के दौरान फ्रैंक मोसिस ने बताया कि वह महीने में एक बार दिल्ली से चंडीगढ़ आता था। रास्ते में कई जगह वो ड्रग की सप्लाई करता था। चंडीगढ़ में भी कई लोगों को सप्लाई करता था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।