{"_id":"5f8aaa7f8ebc3e7503113ba3","slug":"chandigarh1602923135","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 वर्षीय युवती ने जीएमसीएच-32 की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
27 वर्षीय युवती ने जीएमसीएच-32 की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदीप मिश्रा
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 स्थित सी ब्लॉक में 27 वर्षीय युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवती दूसरी मंजिल पर बैठे दो लोगों के ऊपर गिरी। जिससे एक व्यक्ति का पैर टूट गया, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद तीनों लोगों को तत्काल इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे सूचना मिली कि हरियाणा के कैथल जिला के पेवा तहसील निवासी 27 वर्षीय अन्नू पुत्री सरवन कुमार जीएमसीएच-32 की सातवीं मंजिल से कूद गई है। दूसरी मंजिल पर जीएमसीएच-32 में भर्ती दो मरीजों के अटेंडेंट बैठे थे। युवती उनके ऊपर ही जाकर गिर गई। दोनों को गंभीर चोट आई है। लड़की किस काम से आई थी, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। इसके अलावा घटना के बारे में पुलिस को अन्य जानकारी भी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी एक मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे कूदकर जान दे दी थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन