फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car rally, vintage car rally, adventure sports, santa banta.com, chandigarh news, hindi news

एडवेंचर से भरपूर वुमन एंड विंटेज कार रैली आज

Sun, 06 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
car rally, vintage car rally, adventure sports, santa banta.com, chandigarh news, hindi news
विंटेज कार रैली - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और संता बंता डाट कॉम रविवार को विंटेज कम क्लासिक और महिलाओं के लिए अलग से कार रैली का आयोजन कर रहे हैं। छठे संस्करण की दोनों कार रैली को यूटी पुलिस के एसएसपी ह़री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत सुबह नौ बजे आईटी पार्क के होटल ललित से होगी, जबकि शाम को एलांते मॉल में इसका समापन होगा। यह रैली टीएसडी फॉरमेट यानी टाइम स्पीड डिस्टेंस के आधार पर होगी। इसके आयोजक प्रदीप सिंह घई के मुताबिक आठ मार्च को महिला दिवस को देखते हुए उनके लिए अलग से इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा का संदेश देना भी है। उन्होंने बताया कि विंटेज कार रैली पचास किमी और महिला कार रैली 75 किमी तक होगी। रैली के लिए 15 से 20 मार्शल भी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रतिभागी के साथ एक सहायक नेवीगेटर भी होगा। विंटेज रैली में अब तक 20 एंट्री आ चुकी हैं। इस रैली में प्रतिभागी विंटेज कारों पर ही हिस्सा ले सकेंगे। वुमन कार रैली के लिए अब तक 40 एंट्री पहुंच चुकी है। इसमें रैली में महिला प्रतिभागी किसी भी गाड़ी में हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed