पंजाब विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध 196 कॉलेजों में 30 जून तक नहीं होगी पढ़ाई
- कोविड के तेजी से प्रसार के कारण पीयू प्रशासन ने लिया निर्णय
- पहले की तरह एक तिहाई स्टाफ ही आगे भी करता रहेगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबद्ध 196 कॉलेजों में अब 30 जून तक शिक्षण कार्य नहीं हो पाएगा। पीयू प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। कोविड के तेजी से होते प्रसार के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। पहले की तरह एक तिहाई स्टाफ ही कार्यालयों में काम करेगा। विभागों के चेयरपर्सन, रिजनल केंद्रों के निदेशक व अन्य अधिकारी हर दिन की तरह कार्य करेंगे और छात्रों आदि की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
कार्यालयों का खुलने का समय सुबह 9.30 से शाम 5.00 बजे तक रहेगा। लंच का समय दोपहर 1.00 से 1.30 बजे तक रहेगा। पीयू ने अपने समेत जुड़े कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां एक माह की घोषित की थी जो सोमवार यानी 15 जून को पूरी हो गईं। 16 जून से विश्वविद्यालय खुलना था। इसके लिए पीयू की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई थी।
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने भीख मांगने आई महिला से दुष्कर्म, गोदाम मालिक ने की घिनौनी वारदात
पहले आदेश का हुआ विरोध
पीयू की ओर से पहले आदेश जारी किया गया कि नॉन टीचिंग का पूरा स्टाफ कार्यालयों में कार्य करेगा। इसका विरोध भी हुआ। इसके अलावा पुटा ने भी पीयू के अधिकारियों को सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय 16 जून से पूरी तरह न खोला जाए। सबकी सुरक्षा जरूरी है। कई अन्य सुझाव भी सामने आए। पीयू ने इन सभी सुझावों के अलावा एमएचआरडी, यूजीसी, पंजाब सरकार के नए व पुराने आदेशों को भी देखा और आखिर में निर्णय लिया।
अब ये आदेश जारी किए
अब आदेश जारी किए गए हैं कि 16 जून से लेकर 30 जून तक शिक्षण कार्य नहीं होगा लेकिन यह भी साफ है कि छुट्टियां शिक्षकों व कर्मचारियों की नहीं रहेंगी। वह भी शिफ्ट में या अन्य मंच के जरिये कार्य करते रहेंगे। कार्य प्रभावित नहीं होंगे। स्टूडेंट्स, शिक्षक, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी होगा।
इन आदेशों का सख्ती से करना होगा पालन
- पीयू व कॉलेजों में शिक्षण कक्षों से लेकर अन्य कार्यालयों को सैनिटाइज करना होगा।
- शौचालयों की सफाई दिन में तीन से चार बार दिन करनी होगी।
- सभी विभाग अध्यक्षों, प्रिंसिपल्स, निदेशक आदि सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखेंगे।
- सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी।
- शिफ्ट वाइज लगानी होगी कर्मचारियों की ड्यूटी।
- सिक्योरिटी स्टाफ, निर्माण कार्य में भी ड्यूटी लगाने के दौरान बरतनी होगी सावधानी।
- पब्लिक डिलिंग नहीं होगी।
- विश्वविद्यालय के गेट से प्रवेश उन्हीं का होगा जो पीयू में कार्यरत होंगे।
- बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित।