फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Board Declared 12th Result

12th Result 2020: पंजाब बोर्ड ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, यहां क्लिक करके देखें नतीजे

Tue, 21 Jul 2020 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Jul 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Punjab Board Declared 12th Result
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से मंगलवार को 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। बोर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक, परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/ और http://punjab.indiaresults.com/pseb/ पर देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के इतिहास में पहली बार बिना मेरिट लिस्ट के 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं खुशवीर कौर, लवप्रीत कौर, चरनजीत कौर, हरप्रीत कौर और राजवीर कौर ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  
विज्ञापन


बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में सुधार हुआ है। इस साल पास हुए स्टूडेंट्स का प्रतिशत 90.98 है, जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 86.41 था। हर बार की तरह इस बार भी बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और सरकारी स्कूलों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों ने एफीलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए 94.32 प्रतिशत रिजल्ट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

मंगलवार 11 बजे के बाद पीएसईबी की वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस साल बोर्ड ने राज्य और जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट घोषित नहीं की। कोरोना लॉकडाडन के चलते परीक्षा की प्रक्रिया के बीच व्यवधान पैदा हो गया था। इसके बाद आईसीएसई और सीबीएसई की तर्ज पर पंजाब बोर्ड ने भी बेहतर परफार्मेंस वाले विषयों के आधार पर एवरेज मार्किंग कर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने रिजल्ट की घोषणा करवा दी। 

इस साल राज्य में 2 लाख 86 हजार 378 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 60 हजार 547 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस तरह इस बार 12वीं का रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा बेहतर सुधार के साथ 90.98 प्रतिशत रहा। जबकि 2019 में 12वीं का रिजल्ट 86.41 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 65.97 प्रतिशत रहा था। इस साल भी 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को 3.84 प्रतिशत से पछाड़ दिया। 

राज्य में लड़कियों का रिजल्ट 94.83 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कों का रिजल्ट 90.99 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट जहां 94.32 प्रतिशत रहा, वहीं एफीलिएटेड स्कूलों का रिजल्ट 91.84 प्रतिशत और एसोसिएटेड स्कूलों का 87.04 प्रतिशत रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले 92.77 प्रतिशत रेगुलर स्टूडेंट पास हुए। पंजाब बोर्ड इससे पहले 5वीं, 8वीं और 10वीं के सभी स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर चुका है। 

इस तरह निर्धारित हुआ रिजल्ट 

कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के कारण कई विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। इसके चलते बोर्ड ने बेहतर परफार्मेंस फार्मूला को अपनाया। स्टूडेंट्स की ओर से दिए गए चार विषयों के एग्जाम में से सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले तीन विषयों के औसत के आधार पर रद्द हुई परीक्षाओं के अंक दिए गए। जो स्टूडेंट्स एक से अधिक विषयों के लिए डिवीजन में सुधार के इरादे से परीक्षा दे रहे थे, उनके लिए भी इसी फार्मूले को लागू किया गया है।

इसी तरह कंपार्टमेंट के आखिरी मौके वाले स्टूडेंट्स को भी पहले से पास किए गए विषयों के औसत के आधार पर पास किया गया। जिन स्टूडेंट्स ने एक विषय की इंप्रूवमेंट या अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन किया था, उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। इन स्टूडेंट्स को हालात सामान्य होने पर परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

वर्ष 2018

  • 300417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी
  • 198199 स्टूडेंट पास हुए
  • रिजल्ट रहा 65.97 प्रतिशत

वर्ष 2019

  • 269228 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी
  • 232639 स्टूडेंट पास हुए
  • रिजल्ट रहा 86.41 प्रतिशत

वर्ष 2020

  • 286378 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी
  • 260545 स्टूडेंट पास हुए
  • रिजल्ट रहा 90.98 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed